नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव के वांछित युवक को नौतनवा पुलिस मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी गैर समुदाय का युवक पड़ोसी गांव के एक महिला जो पांच बच्चों की मां है, उसे बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था। महिला के पति ने नौतनवा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पति की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट करने, धमकी देने, धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी युवक सलाउद्दीन उर्फ कोइल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। संवाद