फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक पर महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव की ही महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कृष्ण मुरारी ने उनके घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की कोशिश की। महिला ने कोल्हुई पुलिस को तहरीर में बताया कि रात में परिवार के अन्य सदस्य बाहर सो रहे थे और वह अकेली थी। इसी दौरान कृष्ण मुरारी घर में घुस आया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने मुंह दबा दिया। किसी तरह जोर से चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग दौड़े आए। लोगों ने कृष्ण मुरारी को मौके पर पकड़ भी लिया लेकिन हाथापाई के दौरान वह झपट्टा मारकर फरार हो गया। भागते समय उसकी टोपी और चप्पल मौके पर छूट गई। आरोपी पहले भी बच्चों व महिलाओं के साथ अभद्रता कर चुका है और उसके खिलाफ थाना कोल्हुई में पूर्व में भी प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कृष्ण मुरारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें