फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेत में बकरी के घुसने पर बालिका को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव सलामतगढ़ टोला (बिट नर्सरी) में मामूली बात पर बालिका के साथ मारपीट व गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पूनम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बेटी सलहन्ती दो दिसम्बर को शाम लगभग 4 बजे बकरी चराने गई थी। बकरी गलती से उसी गांव के मंगल के खेत में चली गई और दो पत्ते खा लिए। इस बात से नाराज मंगल और उसकी पत्नी शोभा ने बच्ची को भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। जब बच्ची ने विरोध किया तो दोनों ने लात-घूंसे और डंडे से उसकी पिटाई कर दी। पूनम ने थाना कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी मंगल व शोभा की खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें