फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक पर किशोरी को भगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार को दोपहर करीब दो बजे उनकी 14 वर्षीया बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई। आरोप है कि उनकी बेटी को विवेक निवासी 10 नंबर बोरिंग, बरगदवा गोरखपुर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन अब तक किशोरी का कोई पता नहीं चल सका है। पीड़िता ने पुलिस से बेटी की जल्द बरामदगी की मांग की है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें