भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पकड़ी निवासी एक महिला ने अपनी बड़ी बहू, उसकी मां और उसके भाई पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
पीड़िता लैला खातून ने थाने में दिए शिकायत पत्र में बताया कि रविवार को शाम करीब चार बजे मेरी बड़ी बहू सुबीना, उसकी मां जुबेदा और उसका भाई असलम पुरानी रंजिश में घर में घुस गए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मेरी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सुबीना, जुबेदा और असलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।