पीजी डिग्री कॉलेज के मैदान में शनिवार से द महराजगंज चैंपियन क्रिकेट ट्रॉफी प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले मैच में यंग्स आजाद क्रिकेट क्लब महराजगंज ने रतनपुर क्रिकेट क्लब ठूठीबारी को 121 रन के विशाल अंतर से हराकर दौर में प्रवेश किया।
टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी यंग्स आजाद क्रिकेट क्लब महराजगंज की टीम निर्धारित 25 ओवर के मैच में 24.3 ओवर में सभी विकेट खो कर 192 रन बनाई। जिसमें अजय 51 रन, अभिषेक 29, अतुल मणि 25 तथा यासीन कुरैशी के 12 रन शामिल हैं।
रतनपुर क्रिकेट क्लब के तरफ से राजू ने चार तथा शेरू व क्षत्रपाल ने एक एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ठूठीबारी की टीम मात्र 17.4 ओवर में ही ढेर हो गई। राजू के 31 रन तथा विनोद के 15 रनों के बदौलत सिर्फ 71 रन टीम के खाते में दर्ज किए गए। यंग्स आजाद क्रिकेट क्लब के तरफ से आदित्य ने तीन, कुलदीप मणि त्रिपाठी ने दो औरसद्दाम, यासीन व नंदन, रामू ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
रतनपुर क्रिकेट क्लब के राजू को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन के चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव ने खिलाड़िय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। कहा कि महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन खेल के विकास के लिए प्रयत्नशील है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीजे थामस, कोषाध्यक्ष चन्द्रजीत भारती, बतौर विशिष्ट अतिथि काशीनरेश विद्यालय के प्रबंधक हरिकेश सिंह, अजय, इल्ताफ खां, आत्माराम व शमसुल हुदा आदि लोग मौजूद रहे।