घर में फंदे से लटका मिला युवका का शव
चौक बाजार (महराजगंज)। हरपुर कला गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। हरपुर कला निवासी कालिंदी देवी सीएचसी जगदौर में दाई का काम करती है। पति की मौत हो चुकी है। बड़ा बेटा बाहर रहकर मजदूरी करता है। छोटा बेटा संजय घर पर रहता था। कालिंदी सुबह करीब नौ बजे अस्पताल से वापस लौटीं तो दरवाजा बंद था। खिड़की से अंदर देखा तो संजय (23) का शव फंदे से लटका मिला। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। कालिंदी देवी ने तहरीर में लिखा है कि बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।