फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धमऊर गांव का मामला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शव
विज्ञापन

निचलौल। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा धमऊर में बुधवार तड़के करीब पांच बजे एक 20 वर्षीय युवती का शव घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्रामसभा धमऊर निवासी अंकु साहनी (20) पुत्री सुन्नर ने बुधवार सुबह करीब पांच बजे घर के भीतर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों की सूचना पर निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका उपचार चल रहा था। सूचना मिलने पर फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें