फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहर खाने से युवक की मौत
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के रौतार में बुधवार की देर रात युवक की जहर खाने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि रौतार निवासी हिरदेश यादव (21) की बुधवार की रात अचानक तबियत बिगड़ने लगी। परिजनों उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए, जहां पर इमरजेंसी तैनात डॉ. विवेक गुप्ता ने कीटनाशक पदार्थ खाने की पुष्टि कर पुलिस को सूचना दी। वही, हिरदेश यादव की हालत नाजुक होते देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय कपिया गांव के पास युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने बताया कि युवक को कीटनाशक खाने की सूचना चिकित्सक से मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें