फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पत्तल बना रहे युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बभनी बुजुर्ग गांव में पत्तल बनाते समय करंट की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संदीप कुमार उम्र 18 वर्ष दोना पत्तल बनाने की फैक्ट्री लगाया है। सोमवार रात में संदीप पत्तल बना रहा था कि अचानक मोटर से करंट उतर गया। हादसे के समय फैक्ट्री में अकेले मौजूद था जिस वजह से कोई मदद भी नहीं मिल सकी। कुछ समय बाद परिजन जब फैक्ट्री के तरफ आए तो युवक अचेत पड़ा हुआ था। परिजन इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कोल्हुई स्वतंत्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची थी। परिजनों और गांव वालों के अनुरोध पर शव को पोस्टमार्टम नहीं भेजा गया है। शव का पंचनामा का परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें