फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुकान से घर जा रहे युवक पर हमला कर मोबाइल और रुपये छीने

Wed, 01 May 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। दुकान से घर जा रहे युवक को कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर पिटाई कर मोबाइल और रुपये छीन लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। श्यामदेउरवां निवासी फैसल खान अपने बड़े पिता के कपड़े की दुकान पर रहते हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे दुकान बंदकर श्यामदेउरवां से परतावल होते हुए बरगदही अपने घर जा रहे थे। बरगदही और जद्दू पिपरा के बीच में सुनसान जगह देखकर कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और उसकी पिटाई कर फैसल के जेब से छह हजार रुपये एवं उसका मोबाइल छीन लिया। थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें