फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पंखा चालू करने के दौरान लगा करंट, मौत

Wed, 01 May 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के सोहरौना तिवारी गांव के बिंदवलिया टोला गजेंद्र उर्फ पप्पू पांडेय (55) घर में पंखा का स्विच ऑन करने के दौरान उंगली स्विच बोर्ड से स्पर्श हो गया, जिससे वह करंट की चपेट में आने से घायल हो गए। परिजनों उन्हें आनन फानन में घायलावस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां पर उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पत्नी सुशीला पांडेय का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव के लोगों के मुताबिक मृतक गजेंद्र उर्फ पप्पू पांडेय अभी एक सप्ताह पहले श्रीगंगानगर से कमाकर घर आए थे। मृतक के बेटे विनय पांडेय व बेटी कविता पांडेय की विवाह हो चुकी है। मृतक व्यक्ति बाहर में रहकर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता का कहना है कि घटना संज्ञान में नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें