फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक की घर आते समय ट्रेन में संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 20 May 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धानी गांव निवासी छोटे लाल की मुंबई से अन्तोदय एक्सप्रेस ट्रेन से घर आते समय बांद्रा रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा धानी निवासी छोटे लाल 38 मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। शनिवार को वह मुंबई से अन्तोदय एक्सप्रेस ट्रेन से घर आ रहे थे। अचानक बांद्रा पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। यात्रियों की सूचना पर बांद्रा जीआरपी पुलिस ने पहुंचकर छोटे लाल को तत्काल नजदीक के अस्पताल ले गई। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से उपलब्ध मोबाइल नंबर से जीआरपी पुलिस ने परिजनों सहित अन्य लोगों को सूचना दी। कुछ घंंटों में मुंबई में कार्य कर रहे गांव के कुछ लोग बांद्रा पहुंच गए, जिनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें