महराजगंज। आगामी दिनों में डीएल आवेदकों को फोर स्टेप टेस्ट आधुनिक ट्रैक पर देना होगा। ट्रैक पर निरीक्षण के लिए आरआई खुद नहीं रहेंगे बल्कि इसकी मानिटरिंग वह अपने डिजिटल रूम से बैठकर करेंगे।
इसके लिए विशेष प्रकार का ट्रैक निर्मित होगा जो गणित के एट व थ्री अंक के समावेशी की तरह दूर से दिखेगा। इसके अलावा अंग्रेजी अक्षर के एस का समावेश भी इस ट्रैक पर दिखेगा। निर्माण के लिए शासन स्तर से एजेंसी नामित कर दी गई है जिसके लिए भूमि प्रबंध में परिवहन विभाग जुट गया है।
सरकार का फोकस दुर्घटना में कमी लाने पर है। इसके लिए वाहन चालकों की दक्षता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत आधुनिक ट्रैक पर फोरस्टेप टेस्ट की रूपरेखा तय की गई है। इसके लिए विशेष ट्रैक का निर्माण होगा।
ट्रैक पर एआई सुविधा युक्त 50 कैमरे लगाए जाएंगे जिससे इसकी मानिटरिंग एआरटीओ कार्यालय से ही नहीं बल्कि राज्य परिवहन कार्यालय से भी संभव हो सकेगी।
इसके लिए शासन की तरफ से टीएसएम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को दायित्व दिया गया है। जनपद में इसके लिए भूमि तलाश करने की प्रक्रिया विभाग की तरफ से शुरू कर दी गई है।
भूमि निर्धारण के उपरांत एजेंसी को कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए जाएंगे। फोर स्टेप टेस्ट में अर्थ बैलेंसिंग, एस व जेड गैप पर वाहन मोड़ने, पैरलर पार्किंग, ओवरब्रिज पर चढ़ाव- उतार का प्रदर्शन भी देखा जाएगा।े