छात्रा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक युवक एक छात्रा को बात न करने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित छात्रा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
सदर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस से बताया है कि वह महराजगंज शहर स्थित एक विद्यालय में कक्षा 11वीं की छात्रा है। जब वह स्कूल जाती है, तो दूसरे गांव का रहने वाला युवक रास्ते में उसे बात करने के लिए धमकी देता था। पीड़िता ने कहा है कि युवक धमकी देते हुए कहता था कि तुम मुझसे बात करो वरना तुम्हारे भाई को मरवा दूंगा।
सदर कोतवाल रवि कुमार राय ने कहा कि पीड़ित छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।