फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अपनी पहचान गुप्त रखकर पुलिस से कर सकेंगे शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यदि आप पुलिस को कोई सूचना अपनी पहचान गुप्त रखते हुए देना चाहते हैं तो अब बेफिक्र होकर ऐसा कर सकते हैं। आपका नाम उजागर नहीं होगा। जिले की पुलिस ने इसके लिए सी प्लान एप पर कार्य शुरू किया है। इस एप का उद्देश्य पुलिस व आम नागरिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। एडिशनल एसपी ने बताया कि अपराध रोकने और अपराधियों को पकड़ने में इस एप से मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अप्रिय घटना होने अथवा अफवाह फैलाने पर पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए नागरिकों से संपर्क साधती है। लेकिन कानूनी पूछताछ व नाम उजागर न हो इसे लेकर लोग किनारा कर लेते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए सी प्लान एप तैयार किया गया है। एप का संचालन सीधे राज्य मुख्यालय से किया जा रहा है। आगामी विजयादशमी व दीपावली के मद्देनजर इस एप से संभ्रांत नागरिकों से समन्वय स्थापित करने में मदद मिल रही है। सी एप से अपराध को रोकने और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर नियंत्रण करना आसान हुआ है। साथ ही अपराध की रिपोर्टिंग और ट्रैकिंग भी आसान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें