फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के लिए वोटरों को साधने आज आएंगे योगी

Mon, 27 Nov 2017 12:40 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
भाजपा के लिए वोटरों को साधने आज आएंगे योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को महराजगंज के जीएसवीएस इंटर कॉलेज परिसर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। योगी की चुनावी सभा के लिए प्रशासन व पार्टी की तरफ से रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंच से लगायत हेलीपैड तक की व्यवस्था दुरुस्त करने में प्रशासन के अधिकारी पूरे दिन लगे रहे। योगी की चुनावी सभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेता भी तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन
रविवार को भी जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने योगी के प्रस्तावित सभा स्थल का जायजा लिया। उनके निरीक्षण के दौरान मंच को अंतिम रूप दिया जा रहा था। जिले के प्रभारी मंत्री ने मंच बनाने में जुटे लोगों व मौके पर मौजूद अधिकारियों से विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशानिर्देश दिया। मौके पर उन्होंने मंच पर कितने लोग मौजूद रहेंगे, इसका खाका भी तैयार किया। योगी की चुनावी सभा में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था व वाहनों की पार्किंग को लेकर भी उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से विचार-विमर्श किया। मंच के आसपास किए जा रहे बैरिकेडिंग का भी जायजा लिया। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी व्यवस्था में लगे रहे। इस दौरान सांसद पंकज चौधरी, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. धर्मेंद्र सिंह, ओमप्रकाश पटेल, परदेशी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें