फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: योग साधना का चलेगा सत्र, जनजन में स्थापित होगी योग प्रवृत्ति

Sat, 21 Jun 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार की सुबह छह बजे 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की योगाग्नि जिला स्टेडियम में प्रज्वलित होगी। जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अमला व जन सामान्य इसके सहभागी होंगे।
विज्ञापन

यहां लगातार दो घंटे योग सत्र छह बजे से आठ बजे तक चलेगा जिसमें योग ट्रेनर महिला व पुरुष विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को न सिर्फ उपयोगी आसन की जानकारी देंगे, बल्कि यह बताएंगे भी कौन सा आसन किस तरह करना है और क्या लाभ होंगे।
स्टेडियम के कार्यक्रम में कुल एक हजार एक सौ इक्वायन लोग शामिल होकर भव्यता के गवाह बनेंगे। आयोजन के नोडल सीडीओ व एडीएम, एएसपी स्टेडियम की सफाई व अन्य जरूरी कार्यों को शुक्रवार पूर्ण कराते देखे गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देशन में विश्व योग दिवस अनूठा व यादगार बनेगा। इसके लिए सभी इंतजाम व अनुमति लगभग 10 दिन पहले ही डीएम ने स्वीकृत कर जिम्मेदारियां बांटी थीं। जिला स्टेडियम में तय तिथि पर होने वाले कार्यक्रम के लिए एडीएम व सीडीओ को नोडल की जिम्मेदारी दी गई।
स्टेडियम में आयोजन की तैयारी व जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व अन्य को आमंत्रित करने, मंच निर्माण, रास्ता सुदृढ़ व साफ सुथरा करने की जिम्मेदारी दी गई। आयोजन के एक दिन पूर्व नोडल के निर्देश पर सदर एसडीएम रमेश कुमार व्यवस्था दुरुस्त कराते दिखे।
एसएसबी, पुलिस लाइन,कारागार, पीआरडी, होमगार्ड विभाग में भी आयोजन
- 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह छह बजे से आठ बजे तक जिला स्टेडियम के अलावा एसएसबी बटालियन परिसर, पुलिस लाइन, पीआरडी कार्यालय व होमगार्ड विभाग कार्यालय परिसर में भी दो घंटे योगसत्र चलेगा। इसके साथ सभी नगर निकाय पार्क, ग्राम पंचायत के अमृतसरोवर व ब्लॉक कार्यालय परिसर में सामूहिक योग सत्र दो घंटे चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें