फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्वास्थ्य के लिए योग उत्तम साधन’

Fri, 22 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
योग महोत्सव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग पीठ की ओर से चल रहे प्रशिक्षण शिविर में बृहस्पतिवार को योग के महत्व की जानकारी दी गई। हरिद्वार से प्रशिक्षित योगी राजरतन सिंह ने साधकों को दैनिक योगाभ्यास एवं पठन पाठन के साथ उर्ध्वपादसन तथा धनुरासन का अभ्यास कराया। कहा कि पंच तत्व भू, अग्नि, वायु आकाश एवं जल आदि की जानकारी दी। मुख्य वक्ता डॉ. घनश्याम शर्मा ने कहा कि हम निरंतर भौतिकता की तरफ अग्रसर है। शारीरिक श्रम कम एवं मानसिक श्रम बढ़ रहा है। ऐसे में योग सभी के स्वास्थ्य को बनाए रखने में अति उत्तम साधन है। संत कुमार वर्मा ने यौगिक जागिक एवं दंड बैठक का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक विंध्यवासिनी सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें