फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर भाकियू ने लगाई पंचायत

Fri, 22 Apr 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
भाकियू ने पंचायत के बाद सात सूत्री मांगपत्र डीएम को दिया।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर पंचायत लगाई। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई तथा सात सूत्री ज्ञापन राज्यपाल के नाम संबोधित डीएम को दिया। 
विज्ञापन


यूनियन के जिलाध्यक्ष रजनीकांत ने कहा कि गेहूं क्रय केंद्र  चालू कराए जाएं। सरकारी कृषि भवनों पर धान का बीज, सब्सिडी सहित किसानों को उपलब्ध कराए जाए। आग से पीड़ित किसान परिवार को आवास व फसल बीमा व सरकारी कर्ज को माफ किया जाए। सिंदुरिया व पनियरा ब्लाक स्थित लक्ष्मीपुर के निर्दोष लोगों पर लगाए गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं। घटना की शासन द्वारा उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई किया जाए।लक्ष्मीपुर तथा रामनगर सीमा पर स्थित अमहवा नाले पर एप्रोच बनवाया जाए। भाकियू  कार्यकर्ताओं को समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास, शौचालय उपलब्ध कराया जाए। भाकियू के कार्यकर्ता सुरेश चंद साहनी पर लगाए गए मुकदमे को वापस किया जाए। पनियरा ब्लाक के राम आशीष को ब्लाक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। विनय कुमार पटेल, राजन कुमार, सुधांशु पटेल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें