फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: योग दिवस आज, संस्थानों में होंगे विविध कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, 1000 से अधिक लोगों को जुटाने की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विश्व योग दिवस बुधवार को जिले भर में उत्साह के साथ मनेगा। स्टेडियम में प्रशासन की देखरेख में होने वाले कार्यक्रम में 1000 से अधिक लोग हिस्सा लेने की संभावना है। शिक्षण संस्थानों में भी योग अभ्यास कार्यक्रम में शिक्षक व विद्यार्थी भाग लेंगे।
विश्व योग दिवस पर स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में प्रशासनिक अमले के अलावा युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता कराने के लिए महाविद्यालयों व माध्यमिक विद्यालयों के 700 से अधिक विद्यार्थियों को बुलाया गया है। स्टेडियम में अभ्यास करने वाले 200 से अधिक खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है। योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्टेडियम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, अन्य जनप्रतिनिधि, जिला जज, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम के तहत सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक सभी की ओर से योगाभ्यास किया जाएगा। योगाभ्यास पतंजलि योग संस्थान महराजगंज के अध्यक्ष कृष्णमुरारी, विपुल भारद्वाज और योग प्रशिक्षक शुभम द्विवेदी व रानी चंद्रा कराएंगी।
विज्ञापन

..


परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में भी योग कराने के निर्देश

प्रभारी बीएसए व जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने विश्व योग दिवस पर परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों के कर्मियों व विद्यार्थियों को योग करने के निर्देश दिए गए हैं। वहां पर आसन, प्राणायाम व ध्यान की गतिविधियां होंगी। इसके बाद कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता व कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी।
....
कोट
योग दिवस कार्यक्रम को भव्यता के साथ मनाने के संबंध में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अभ्यास के माध्यम से सभी को योग की महत्ता को बताया जाएगा।
-सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें