34 ग्राम पंचायतों की 3.85 करोड़ रुपये से बदली जाएगी सूरत
महराजगंज। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी कार्यों को कराने के लिए जिले की 34 ग्राम पंचायतों को धनराशि प्राप्त हुई है। कुल 3.85 करोड़ की धनराशि से जहां ग्राम पंचायतों की सूरत बदलेगी, वहीं लगभग 98 हजार लोगों को विकास का सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में जिले की 58 ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने की पहल की जा रही है। काम कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। मानकों के तहत मिले प्रस्ताव को देखते हुए शासन स्तर से कुल 34 ग्राम पंचायतों में धनराशि जारी कर दी गई है। जारी की गई धनराशि से सामुदायिक खाद गड्ढा, व्यक्तिगत खाद गड्ढा, वर्मी कंपोस्ट, कूड़ा पात्र, फिल्टर व किचेन गार्डन निर्माण आदि कार्य होगा। स्वच्छता संबंधी पहल होने से ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जा सकेगा।
--------
ग्राम पंचायतों को मिली इतनी धनराशि
परतावल ब्लॉक के ग्राम बांसपार कोठी मे 31,32,738 रुपये, सेमरा चंद्रौली में 4,88,614 रुपये व श्यामदेउरवां में 25,67,681 रुपये मिले हैं। मिठौरा के परसा सिहुली में 10,25,542 रुपये, परसौनी में 6,30,462 रुपये व दरहटा में 29,52,117 रुपये दिए गए हैं। निचलौल के बड़हरा चरगहा में 11,02,416 रुपये, गिरहिया में 6,83,298 रुपये, पकड़ी भारत खंड मेें 26,73,783 रुपये व गौरा निपनिया में 4,56,960 रुपये जारी किए गए हैं। पनियरा के गोनहा में 11,84,050 रुपये, रजौड़ा पंजुम में 5,75,246 रुपये, सोहरौना तिवारी मेें 9,59,378 रुपये व राजमंदिर में 6,74,492 रुपये जारी हुआ है। नौतनवां के हरपुर में 5,92,620 रुपये, छपवा में 5,07,654 रुपये व बड़हरा में 7,68,264 रुपये तथा सदर के पिपरा रसूलपुर में 25,21,785 रुपये, पकड़ी नौनिया में 25,57,742 रुपये, अगया में 5,10,748 रुपये तथा सिसवा अमहवा में 6,41,886 रुपये जारी हुआ है। फरेंदा के सेमरहनी में 9,30,342 रुपये, भगवंत नगर में 11,35,498 व लेेहड़ा खास में 3,26,774 रुपये तथा लक्ष्मीपुर के बनरसिया कला में 4,54,104 रुपये तथा लक्ष्मीपुर कैथवलिया मेें 5,02,656 रुपये जारी किए गए हैं। सिसवां के मुंडेरा खुर्द में 3,60,094 रुपये, गेरमा में 10,94,086 रुपये व बल्लोख्रास में 7,78,974 रुपये, घुघली ब्लॉक के बांसपार मिश्र में 6,57,594 रुपये, बेलवा टीकर में 7,86,352 तथा बसंतपुर में 10,74,570 रुपये तथा धानी के बैसार में 26,88,588 व नगवां में 5,36, 690 रुपया जारी हुआ है।
---------
34 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए कुल 3.85 करोड़ की धनराशि भेज दी गई है। प्रधान व सचिव मानकों के तहत कार्य कराना सुनिश्चित करें।
- यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी