सिसवा बाजार। आरपीआई स्कूल में चल रही खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को कबड्डी में येलो ने रेड हाउस को हराया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. संतोष चौबे ने किया। खो-खो सीनियर बालक वर्ग में यलो ने रेड हाउस को शिकस्त दी। बालिका वर्ग में ब्लू ने रेड हाउस को हराया। कबड्डी बालिका वर्ग के रोमांचक स्पर्धा में सृष्टि, साक्षी जयसवाल, शिखा, तनु, सोनाक्षी, साक्षी विश्वकर्मा, वसुधा, ऋषिका, रिया, प्रियंका, पायल, नजमा की टीम ने यलो हाउस को कड़े मुकाबला में परास्त किया। बालक वर्ग में इसहाक, इम्तियाज, कुलदीप, कैस, मुरली, धीरज तथा कमलेश ने प्रतिद्वंद्वी टीम रेड हाउस को हराया। इस दौरान विद्यालय के संरक्षक महंथ तिवारी, प्रबंध निदेशक डॉ. पंकज तिवारी, देवेंद्र शुक्ला, प्रतीक श्रीवास्तव, धीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।