कॉलेज में आंबेडकर की फोटो न लगाने पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की फोटो जवाहर लाल पीजी कॉलेज के नहीं लगाए जाने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। बाद में कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रों को समझा बुझाकर आंबेडकर फोटो को लगवाने का भरोसा दिया गया, इसके बाद छात्र शांत हुए।
छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद गौतम ने कहा कि शासन की ओर से कॉलेज में डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो लगवाने का आदेश दिया गया है। कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष त्रिभुवन वर्मा, मंदीप पटेल, अभय पटेल, विकाश यादव, आदित्य यादव, सुनील कन्नौजिया आदि ने कुछ दिन पहले कॉलेज के जिम्मेदार लोगों से मिलकर सभी विभागों में डॉ. आंबेडकर की फोटो लगवाने की मांग की थी। इसके बावजूद कॉलेज के भूगोल विभाग में डॉ. आंबेडकर की फोटो नहीं लगवाई गई। छात्रों ने चेतावनी दी कि आश्वासन के अनुरूप डॉ. आंबेडकर की फोटो नहीं लगवाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अविनाश कुमार, त्रिभुवन वर्मा, आदित्य यादव, विकास यादव, अभय पटेल, सुनील कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। प्राचार्य डॉक्टर महेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि छात्र नेताओं को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया।