महराजगंज। पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्मदिवस के शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा। शनिवार खेल निदेशालय जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न भार वर्ग की कुश्ती स्पर्धा आयोजित की गई। भाजयुमो अध्यक्ष धर्मवीर पटेल, अखिलेश पांडेय, राहुल पांडेय ने किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुश्ती की पहचान ही गांव की मिट्टी से जुड़ा खेल है। जो प्राचीन समय से ही देश का सर्वाधिक पसंद आने वाला खेल है। कुश्ती मुकाबले की शुरुआत खिलाड़ियों से परिचय लेने के बाद कराया गया। 57 किलो भार वर्ग अमित, 61 किलो में आलोक, 65 किलो में राज, 70 में अजीत, 74 में मंजेश, 79 में विशाल, 86 में फैजल, 92 में नीतेश, 97 में अभिषेक व 97 प्लस में निखिल ने बाजी मारी। पुरस्कार वितरण जिला क्रीड़ा अधिकारी ने किया। अमित, अबूफजल, धर्मेंद्र, आफताब, अजीत राय, बृजेश, आशिफ एकबाल, सुनील मौजूद रहे।