फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ अगस्त को भव्यता से मनेगा विश्व आदिवासी दिवस: राजमंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

महराजगंज। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की ओर से नौ अगस्त को जिले में विश्व आदिवासी दिवस को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसके साथ ही समाज से जुड़े लोगों की समस्याओं पर विचार भी होगा।
विज्ञापन

ये बातें रविवार को अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा की बैठक में जिलाध्यक्ष राजमंगल गोंड ने कही। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को महासभा की ओर से वार्षिक सवनही उजैनी पूजा का आयोजन धूमधाम होगा। समाज के लोग पहले से ही तैयारियां पूरी कर लें। धुरिया समाज के लोगों को अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाणपत्र जारी न होने की वजह से समाज के लोगों में काफी आक्रोश है, ऐसे में इसे लेकर भी रणनीति तय की जाएगी। दिनेश गोंड ने कहा कि अपनी मांगों के संबंध में गोंड समाज को पूरी तरह जागरूक रहना होगा। गुलाब चंद गोंड ने कहा कि संगठन के विस्तार की दिशा में सभी को पहल करना होगा। इस दौरान सोनी गोंड, संतोष कुमार,रामेश्वर गोंड, बैजनाथ गोंड,ओमप्रकाश, जीतन, प्रमोद, रोहित, शिवम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें