महराजगंज। डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान नहीं दें, संयम से त्योहार मनाएं। त्योहारों के समय बुद्धिजीवियों का दायित्व बढ़ जाता है। नौजवान को अनैतिक, व्यावहारिक व नकारात्मक कार्य से रोकने और समझाने का प्रयास करें। शरारत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मोहर्रम, नाग पंचमी व रक्षाबंधन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखने का निर्देश दिया। इस दौरान एएसपी आतिश कुमार सिंह, सदर एसडीएम दिनेश मिश्रा, नौतनवां एसडीम, समसुलहुदा खान, काशीनाथ सिंह, रामप्रीत गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद