फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विचाराधीन मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
समयबद्ध कार्रवाई, गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित का निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को पैरवी अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य न्यायालयों में लंबित विचाराधीन अभियोगों के निस्तारण, अभियोजन की गुणवत्ता में सुधार तथा पुलिस और अभियोजन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
कार्यशाला में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, थानों पर नामित पैरवी अधिकारी, पैरोकार, कोर्ट मोहर्रिर, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल, संयुक्त निदेशक अभियोजन, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी पैरवी, साक्ष्यों के समुचित संकलन एवं समयबद्ध प्रस्तुतीकरण, गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने, विवेचना और अभियोजन के बीच बेहतर समन्वय तथा न्यायालयों द्वारा की गई आपत्तियों के त्वरित अनुपालन जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विचाराधीन अभियोग की नियमित समीक्षा की जाए तथा पुलिस और अभियोजन विभाग के बीच समन्वय बनाए रखते हुए गुणवत्तापूर्ण पैरवी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों में दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने के लिए न्यायालयों में लंबित मामलों की लगातार मॉनिटरिंग, समयबद्ध कार्रवाई और आवश्यक अभिलेखों का शीघ्र प्रेषण बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यशाला में पैरवी अधिकारियों को न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान अपनाई जाने वाली सर्वोत्तम कार्यप्रणाली, अभियोजन अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया तथा केस मॉनिटरिंग से जुड़े बिंदुओं की भी जानकारी दी गई। साथ ही सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे थाना स्तर पर लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें और प्रत्येक प्रकरण में प्रभावी एवं तथ्यपरक पैरवी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें