फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबकर मजदूर की मौत

Fri, 17 Nov 2017 12:32 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
नाले में डूबकर मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। नगर क्षेत्र के अमरूतियां मुहल्ले में रहने वाले राधे (46) की बृहस्पतिवार को बलिया नाले में डूब जाने से मौत हो गई। उन्हें डूबते हुए मुहल्ले के कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाते हुए नाले पर पहुंचे और बचाने की कोशिश करने लगे। लोगों की कोशिश के बावजूद राधे को बचाया नहीं जा सका और उनकी डूबने से मौत हो गई। बाद में परिवार के लोगों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
अमरूतियां मुहल्ले के रहने वाले राधे बृहस्पतिवार को सुबह बलिया नाले की तरफ शौच के लिए गए। इस बीच नाले के किनारे पहुंचने पर उनका पैर फिसल गया। जिससे वह नाले में गिर गए और डूबने लगे। इसी बीच मुहल्ले के कुछ लोगों ने उन्हें डूबते हुए देखा तो मौके पर पहुंच कर बचाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तब तक राधे की मौत हो चुकी थी। लोगों ने शव नाले से निकालने के बाद उनके घर वालों को जानकारी दी। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। राधे दिहाड़ी पर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। राधे से दो बेटियां नीतू व रूपा के अलावा पुत्र मनोज हैं। बेटियों की शादी नहीं हुई है। राधे की मौत से पुत्र मनोज (22) पर परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें