फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनुशासन और समर्पण के साथ करें कार्य

Wed, 06 May 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। संगठनात्मक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मंगलवार को इटवा स्थित भाजपा कार्यालय पर मंडल कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रहरि ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सत्यापन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत का आधार मजबूत बूथ संरचना होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ की जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए। डॉ. सतीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और समर्पण के साथ पार्टी के प्रति कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त की और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष इटवा कन्हैया विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई और सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में चेयरमैन विकास जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीप नारायण त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बलराम मिश्र, पुजारी वर्मा सभासद प्रमोद पांडेय, पप्पू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें