सदर तहसील में लेखपालों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने बुधवार को तहसील में काली पट्टी बांधकर काम किया। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं। विरोध जारी रहेगा। अध्यक्ष लोकपति त्रिपाठी ने कहा कि मांगों को लेकर लेखपाल संघ कई मांग पत्र दे चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूर होकर लेखपाल संवर्ग कार्य बहिष्कार कर धरने के लिए बाध्य हुआ है।
गुलाब वर्मा ने सरकारी नीतियों का विरोध करते हुए अविलंब लेखपाल संवर्ग की मांगों को पूरा करने की मांग की। कतवारू चंद निराला और किशोर प्रसाद ने चेतावनी दी कि लेखपाल संवर्ग की मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र रूप धारण कर लेगा। धरने का संचालन तहसील मंत्री इंद्र कैलाश ने किया। इस दौरान योगेंद्र पटेल, सुबास पटेल, रामलाल, नंदलाल, दीपक पांडेय, आशुतोष, राम वचन प्रसाद, सुल्तान अहमद, मैनुद्दीन, अनवर अली, राममूर्ति, राम अवध, त्रिलोकी शर्मा आदि उपस्थित रहे।