फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन एसडीएम व दस बीडीओ का कार्यक्षेत्र परिवर्तित

Wed, 24 May 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने एसडीएम व सीडीओ ने बीडीओ के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। डीएम सत्येंद्र कुमार ने तीन एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। वहीं सीडीओ संतोष कुमार राय ने भी दस बीडीओ को दूसरे ब्लॉकों में तैनात किया है।
तहसील क्षेत्र में विकास व राजस्व से जुड़े कार्यों को बेहतर ढंग से करने के लिए निचलौल के एसडीएम मुकेश कुमार सिंह को नौतनवां की जिम्मेदारी दी गई है। अपर उप जिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्र को फिर से एसडीएम निचलौल बनाया गया है। एसडीएम नौतनवां दिनेश कुमार मिश्र को अपर उप जिलाधिकारी सदर के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

उधर, सीडीओ ने पनियरा के बीडीओ डॉ. सुशांत सिंह को नौतनवां में तैनात करते हुए लक्ष्मीपुर ब्लॉक का भी प्रभार दिया है। बीडीओ नौतनवां रहे अमरनाथ पांडेय को पनियरा में तैनाती देते हुए उन्हें फरेंदा ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। घुघली के बीडीओ मनोज श्रीवास्तव को निचलौल, मिठौरा के बीडीओ रजत गुप्ता को परतावल की जिम्मेदारी दी गई है।
निचलौल के बीडीओ चंद्रशेखर कुशवाहा को सदर, जिला विकास कार्यालय मेें तैनात केके शुक्ला को धानी, मनरेगा सेल में तैनात मनोज कुमार को घुघली, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव को मिठौरा, फरेंदा के बीडीओ सच्चिदानंद शुक्ल को बृजमनगंज व धानी की बीडीओ माधुरी देवी को जिला विकास कार्यालय में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

...
ब्लॉकों से संबद्ध हुए रामचंद्र व हरिमोहन
संयुक्त खंड विकास अधिकारी के रूप में आईजीआरएस सेल में तैनात रामचंद्र यादव को पनियरा ब्लॉक एवं बृजमनगंज ब्लॉक में तैनात हरिमोहन सिंह को नौतनवां ब्लॉक से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें