फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समपार फाटक पर ओवरब्रिज न होने से लोगों को हो रही दिक्कत

Wed, 24 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
प्रेम पोखरा समपार फाटक बंद होने के रूके राहगीर।संवाद
विज्ञापन
प्रेम पोखरा व धानी ढाला पर ओवरब्रिज न होने से राहगीर मुसीबत झेलने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। गोंडा-गोरखपुर रेलखंड पर आनंदनगर रेलवे स्टेशन के करीब प्रेम पोखरा व धानी ढाला पर स्थित समपार क्रॉसिंग से आने जाने वालों को परेशानी होती है। यहां पर ओवरब्रिज बनाने की मांग कई साल से हो रही है। समपार फाटक से ट्रेनों के गुजरने के दौरान अक्सर जाम लग जाता है।
आनंदनगर रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर प्रेम पोखरा समपार फाटक है। रेलवे स्टेशन के पूरब कस्बा व पश्चिमी छोर पर बड़ी संख्या में लोग आवास बनवाकर रहते हैं। साथ ही कई विद्यालय भी संचालित हैं। इस मार्ग से सिद्धार्थनगर, धानी सहित करीब गई गांव के लोगों का आवागमन का वह मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन

इसी मार्ग से करीब छह विद्यालय भी हैं। फाटक बंद हो जाने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मालगाड़ी आने की स्थिति में काफी देर तक फाटक बंद रहता है, जिससे लोगों को हलकान होना पड़ता है।
...
गेट बंद होने से सबसे अधिक परेशानी नौकरी पेशा के लोगों को होती है। विद्यार्थी समय से विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। रेलवे प्रशासन को समस्या को संज्ञान में लेकर शीघ्र ओवरब्रिज का निर्माण कराना चाहिए।
संतोष दूबे, फरेंदा खुर्द
..
गेट बंद होने के कारण अक्सर एंबुलेंस फंस जाती है। ओवरब्रिज बन जाता तो काफी सहूलियत होती। साथ ही आने-जाने में कोई समस्या नहीं होती।
सिद्धार्थ पांडेय, समाजसेवी
...
समपार फाटक बंद होने के कारण विद्यार्थी को काफी समस्या होती है। उन्हें स्कूल पहुंचने में देरी हो जाती है। स्कूल बस भी काफी देर तक रुकता है। गर्मी में और भी समस्याएं होती है। तौलन जायसवाल, व्यवसायी
विज्ञापन


समपार फाटक पर ओवरब्रिज बेहद जरूरी है। इस रास्ते से करीब दस गांवों के लोगों के आवागमन होती है। कई बार मांग किया गया लेकिन शासन इस पर विचार नहीं कर रहा है। अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए जनप्रतिनिधि भी ध्यान दें।
प्रकाश जायसवाल,व्यवसायी
..
यात्रियों की सुविधा व आमजन की समस्या को दूर कराने के लिए रेलवे प्रशासन गंभीर है। ओवरब्रिज न होने से समस्या होती है। जिसकी जानकारी विभाग को दी गई है।
ओपी त्रिपाठी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें