फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। निचलौल, ठूठीबारी, पनियरा, चौक और सोहगीबरवा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बच्चियों को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस टीम ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 1076, 112 और 1930 के बारे में जानकारी देते हुए आपात स्थिति में इनके उपयोग के तरीके समझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति जैसी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंफलेट वितरित कर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें