फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रील बनाने के लिए सड़क पर नाचने लगीं महिलाएं, लगा जाम

Thu, 24 Jul 2025 06:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। नेशनल हाईवे 730 के निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर बृहस्पतिवार को दोपहर तीन महिलाओं का बीच सड़क पर रील बनाने व डांस करने का वीडियो सामने आया है। इसके चलते कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। उनके डांस को राहगीरों व ऑटो चालकों ने रिकार्ड कर लिया है। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि रील में डांस कर रही महिलाओं की पहचान की गई है। पुलिस इनके घर गई थी। महिलाओं ने भविष्य में ऐसी गलती नहीं होने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें