फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश के लिए महिलाएं कर रहीं प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र में बारिश न होने से किसान चिंता में हैं। भगवान इंद्रदेव को लुभाने के लिए प्रार्थना शुरू कर दी गई है। ग्रामसभा सिंदुरिया,पतरेंगवा, मिठौरा, मधुबनी, भागाटार आदि दर्जनों गांव की महिलाएं जाट जटिन बनकर दरवाजे-दरवाजे पर जाकर भिक्षाटन कर रही हैं। महिलाएं इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए गीत गा रही हैं। रात में जब पुरुष सोने के लिए जाते हैं, उसी समय महिलाएं हाथों में छाता लिए जाट जाटिन बन कर दरवाजे दरवाजे पर पहुंच कर भिक्षाटन कर रही हैं। उसके बाद ग्राम सभा स्थिति देवालयों वालों पर जाकर देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए उनको जल से नहला रही हैं। मान्यता है कि इससे बारिश होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें