महराजगंज। निचलौल पुलिस ने मंगलवार को तीन जगहों से अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
निचलौल थाना प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक फिरोज आलम ने कहा कि पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर आरोपी विपिन गुप्ता निवासी 27 नर्सरी शिवली परसा थाना चौक को चमनगंज नहर पुल से गिरफ्तार कर 18 शीशी नेपाली शराब बरामद की। इसी तरह रमेश यादव निवासी शीतलापुर बड़का टोला को गिरफ्तार कर उसके पास से 19 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। जबकि कांटी टोला डोमा खास में एक महिला के पास से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। संवाद