मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने डांडिया नृत्य से मचाया धूम
सिसवा बाजार। शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर मंगलवार को सिसवा कस्बे के श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डांडिया नृत्य कार्यक्रम की शुरुआत मारवाड़ी समाज की वरिष्ठ महिलाएं प्रेमलता सिंघानिया, मीना बंका, उमा जालान, समता शर्मा एवं शारदा अग्रवाल ने देवी दुर्गा की आराधना के साथ की। इसके बाद समाज की उषा अग्रवाल, रुचि गर्ग, प्रिया सिंघानिया, पिंकी अग्रवाल, ज्योति सिंघानिया, खुशबू सुल्तानिया, प्रियंका टिबड़ेवाल, ममता अग्रवाल ने भी भक्ति गीतों के धुन पर जमकर गरबा व डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन खुशबू तुलस्यान ने किया। इस दौरान धीरज सिंघानिया, बजरंगी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद