फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लखनऊ में लोक भवन सभागार में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी सभागार में विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया और जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की उपस्थित में विभिन्न अधिकारियों और अन्य लोगों ने देखा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति को ग्राम पंचायतों, स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रभावी तरीके से चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के संदर्भ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस मौके पर प्रदेश के समस्त 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन भी हुआ। एनआईसी सभागार में विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह और विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया की उपस्थिति में विभिन्न विभागों और क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए घुघली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बसंतपुर की ग्राम प्रधान अनामिका सिंह को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें