फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेत में भैंस चराने पर महिलाओं ने की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जंगल जरलहा उर्फ अनन्तपुर मोथई (तेलिया टोला) में बुधवार को एक मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मरजादी देवी पर उनके खेत में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाने के विरोध में दो महिलाओं और उनके परिवार वालों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में पीड़िता की बाईं हाथ की हड्डी टूट गई। आरोपी महिलाओं ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।
मरजादी देवी ने 17 मार्च को सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 13 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे चंद्रावती व वासमती, दोनों निवासी जंगल दुधई उर्फ चेहरी टोला वेलभरिया, उनके गेहूं के खेत में भैंस चरा रही थीं। फसल को नुकसान होते देख मरजादी देवी ने विरोध किया तो दोनों महिलाओं तथा उनके परिवारवालों ने उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की मरजादी देवी की शिकायत पर आरोपी चंद्रावती, वासमती निवासी जंगल दुधई उर्फ चेहरी टोला वेलभरिया पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें