फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक की टक्कर से महिला का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। बाइक की टक्कर से 59 वर्षीय महिला का पैर टूटने के मामले में न्यायालय के आदेश पर सिंदुरिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिंदुरिया निवासी कमलावती पत्नी कोदई गुप्ता के अनुसार पांच अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे वह अपनी सात वर्षीय नतिनी ईशु के साथ रामजानकी मंदिर जा रही थीं। कर्बला के पास गांव का ही तारकेश भारती बाइक संख्या यूपी 56 बीसी 6583 से तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत दिशा में आया और उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गईं।
कमलावती के दाएं पैर में गंभीर चोट लगी जबकि नतिनी को भी चोटें आईं। परिजन ने डायल 112 को सूचना देने के साथ उसी दिन थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बाइक थाने में खड़ी करा ली। छह अप्रैल को संजीवनी अस्पताल में एक्स-रे से पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। आरोप है कि इलाज के खर्च को लेकर समझौते के बाद आरोपी पक्ष ने 10 हजार रुपये दिए जबकि इलाज में करीब 50 हजार रुपये खर्च हुए। महिला ने थाने और एसपी से शिकायत की लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर तीन सितंबर को सिंदुरिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तारकेश भारती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें