फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बकरी चराने के लिए मारपीट, महिला का सिर फोड़ा

Fri, 27 Mar 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के साहूजी महाराज नगर वार्ड नंबर 17 चमरहियां के जयहिंद साहनी की मां लालती देवी 22 मार्च दोपहर करीब 11 बजे अपने घर के पास बकरी चराने गई थीं। इसी दौरान विजय वर्मा, उसके माता-पिता और जीजा अंकित वर्मा ने बकरी चराने के बहाने गालियां देना शुरू कर दी। आरोपी विजय और अंकित ने लाठी-डंडों से लालती के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। आरोप है कि विजय के माता-पिता ने भी सामूहिक रूप से उन्हें बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन

पीटते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद घायल लालती को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जयहिंद ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की जयहिंद की तहरीर पर आरोपी विजय वर्मा, उसकी माता नाम अज्ञात, पिता नाम अज्ञात और जीजा अंकित वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें