फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहर में उतराया मिला महिला का शव

Sat, 25 Feb 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बलहिखोर गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के बलहिखोर गांव के सामने नारायणी शाखा नहर में शुक्रवार को कुछ लोगों ने एक महिला के शव को देखा। इससे मौके पर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से महिला के शव को बाहर निकलवाया। उसके बाद शव की पहचान कराने में जुट गई। घंटों तक शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के बलहिखोर गांव के कुछ लोग गांव से सटे होकर बहने वाली नारायणी नदी की पटरी से गुजर रहे थे। इसी बीच उनकी अचानक नजर नहर में उतराए एक महिला के शव पर पड़ी। कुछ ही देर में शव मिलने की सूचना क्षेत्र में तेजी के साथ फैली गई। महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंकने की चर्चा है। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि मृत महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष है। महिला के बाएं हाथ पर ओम बना हुआ है। महिला काला सलवार और हरा समीज पहनी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जहां पहचान के लिए रखा जाएगा। उसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें