फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोहिन में डूबे युवक का शव मिला

Sat, 25 Feb 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
ृतक रामकेश यादव के रोते बिलखते परिजन।संवाद
विज्ञापन
गोताखोर की मदद से पुलिस को मिली सफलता
विज्ञापन

फोटो
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया खास का रहने वाला था
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा मलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया खास निवासी रामकेश यादव पुत्र कोदई यादव का शव बृहस्पतिवार शाम रोहिन नदी में मिल गया। शुक्रवार सुबह 10.45 नदी में थोड़ी दूरी पर शव बरामद हुआ तो परिजनों का रो रो-कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामकेश यादव बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे मिश्रवलिया रोहिन पर पचडिहवा गांव के पश्चिम बने मिट्टी के बांध पर टहल रहे थे। अचानक पैर फिसलने से वह रोहिन में डूब गया था। सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी और परसा मलिक पुलिस देर रात तक जाल डालकर डूबे युवक की तलाश में लोगों के साथ जुटी रही। लेकिन शव बरामद नहीं हो पाया था। शुक्रवार को नदी में थोड़ी दूर आगे शव मिला। ग्राम पंचायत जमुहानी टोला मधईिडह निवासी गोताखोर चन्द्रशेखर, केश, राममिलन, बबलू, सुक्खू, घुमडन, सिकंदर और विष्णु ने जाल डालकर युवक का शव बाहर निकाला। मृत रामकेश तीन भाइयों में मझला था। वह घर पर ही मेहनत मजदूरी करता था। दो बहनों में बड़ी बहन रीमा का शादी हो गई है। छोटी बहन पुनीता का शादी नहीं हुई है। शव बरामद होते ही पिता कोदई यादव, माता भानमती देवी, बडे़ भाई रामप्रीत, छोटा रामजीत का रो रो-कर बुरा हाल है। कोदई की घर की माली हालत ठीक नहीं है, किसी तरह वह मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें