फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आसपास के लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर नोकझोंक होती रहती थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम मटियरिया में शुक्रवार को गांव के पूरब एक महिला का शव संदिग्ध हाल में पेड़ से लटका हुआ मिला। आसपास के लोगों के अनुसार पति पत्नी के बीच अक्सर नोकझोंक होती रहती थी। पुलिस को तहरीर नहीं मिली। आत्महत्या मानकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव रहने वाले ठाकुर और उसकी पत्नी कुंती के बीच कुछ दिन पहले से पारिवारिक बातों को लेकर नोकझोंक होती रहती थी। इस वजह से बृहस्पतिवार रात से ही कुंती घर से कहीं चली गई थी। शुक्रवार सुबह ज़ब लोग गांव के पूरब में खेत में पहुंचे तो एक बगीचे में कुंती का शव को पेड़ से लटकता देख शोर मचाया। इस मामले की जानकारी किसी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ सटीक जानकारी मिलेगी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें