फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौत; एक साल का बच्चा घायल, तीन घंटे जाम रहा मार्ग

Fri, 13 Nov 2026 07:47 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रेलर को पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद बच्चे के भरण-पोषण की व्यवस्था और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने बांस-बल्ली लगाकर रास्ता बंद कर दिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसगांव थाना क्षेत्र के डिघवा में बृहस्पतिवार अपराह्न करीब तीन बजे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार 30 वर्षीय पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके साथ मौजूद एक वर्षीय बच्चा अभिनव घायल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रेलर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और कौड़ीराम-बांसगांव मार्ग पर बांस-बल्ली लगाकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


 
Trending Videos

हादसे में पिंकी की मौके पर ही हो गई मौत

जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी ओमप्रकाश यादव की पुत्री पिंकी अपने मामा के साथ बाइक से बाजार करने कौड़ीराम जा रही थी। डिघवा के पास बांसगांव की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसे में पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक वर्षीय अभिनव घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रेलर को पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद बच्चे के भरण-पोषण की व्यवस्था और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बांसगांव मलखान सिंह और क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। अधिकारियों के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मार्ग पर आवागमन बहाल होने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें