फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चलती बाइक से गिरी महिला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार के लोटन तिराहे पर सोमवार की शाम चलती बाइक से गिरकर एक 30 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे के बाद बाइक चालक को थोड़ी दूर जाने पर पता चला कि पीछे बैठी महिला नीचे गिर गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिलोचना प्रजापति (30) पत्नी मनोज निवासी परमेशरापुर मायके परसौनी कला से आ रही थी। जैसे ही कोल्हुई के लोटन तिराहे पर पहुंचीं कि पीछे गिर गईं। बाइक चालक बिना रुके कुछ दूर चला गया। उसे महिला के गिरने का पता नहीं चल पाया।
महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो से महिला को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें