फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करंट लगने से महिला की मौत

Sun, 02 Feb 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के शास्त्री नगर वार्ड जैनी छपरा में शनिवार की सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। वार्ड निवासी पारसनाथ यादव की पत्नी बिंदु देवी (36) सुबह पांच बजे अचानक विद्युत तार के स्पर्श में आ गईं और करंट लग गया, जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गईं। ससुर रघुवर यादव ने बताया कि घर में सो रहे 10 वर्ष के तेजस्वी और सात वर्ष के आर्यन मां का हालत देख घर से बाहर निकलकर शोर मचाने लगे तो आसपास लोग मौके पर पहुंचे। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मृतका के पति पारस यादव दुबई में काम करते हैं। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की। संवादष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें