फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला घायल, इलाज के दौरान मौत

Wed, 29 Mar 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
शिनाख्त करने में जुटी पुलिस, जिला अस्पताल पर पहुंचने के कुछ घंटे के बाद महिला ने दम तोड़ दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। आनंदनगर नौतनवां रेलखंड पर सुबह आठ बजे के करीब एक महिला अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गई। इससे वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को इलाज के लिए सीएचसी बनकटी ले गई। उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पर पहुंचने के कुछ घंटे के बाद महिला ने दम तोड़ दिया।
गोरखपुर से नौतनवां जा रही पैसेंजर ट्रेन भगवतनगर परसिया के कटया गांव के सामने पहुंची थी। उसी दौरान एक 35 वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसके दोनों हाथ कट कर अलग हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल महिला को बनकटी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र पहचान नहीं हुई तो पंफलेट व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें