फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पेन पैकिंग की नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 1.5 की ठगी

Mon, 29 Jul 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल के लोहिया वार्ड निवासी एक महिला से जालसाजों ने पेन पैकिंग की नौकरी दिलाने के नाम पर 1.5 लाख की ठगी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर साइबर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


निचलौल शहर के लोहिया वार्ड निवासी रोशनी खरवार उर्फ पिंकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की उनके पति परदेश में रहते हैं। बच्चे अभी छोटे हैं। ऐसे में घर पर अधिक समय तक खाली बैठी रहती हैं। एक जुलाई को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया कि घर बैठे नटराजन कंपनी का पेन पैकिंग कर मोटी रकम कमा सकते हैं। उसके बाद उक्त मैसेज के संबंध में वह चैटिंग के माध्यम से बातचीत करने लगीं।
तभी उसी नंबर से उनके मोबाइल पर फोन भी आ गया। तभी एक ने आधार कार्ड और पैन कार्ड भेजकर अपना नाम विपिन गुप्ता और दूसरे ने पंकज कुमार तिवारी निवासी लखनऊ बताते हुए कहा की नटराजन पेन पैकिंग कंपनी से बोल रहा हूं। आपको घर बैठे पेन पैकिंग की नौकरी दी जा रही है। आप मुझे सामान के लिए 15 हजार रुपये भेज दीजिए। इससे वह जालसाजों के झांसे में आ गईं। फिर पांच जुलाई को सामान घर भेजने के नाम पर उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट के जरिए कई किस्तों में 1.5 लाख रुपये भेज दी। घर पर काफी इंतजार के बाद जब सामान नहीं आया तो उन्होंने उस नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठा। उन्होंने उस नंबर पर दूसरे मोबाइल से फोनकर रकम वापस करने की बात कही तो जालसाज उनसे पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक पासबुक मांगने लगे। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

साइबर सेल प्रभारी सजनू यादव ने बताया की मामले में पीड़िता की तहरीर पर जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िता को जालसाजों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

जालसाजों से ऐसे बरतें सावधानी

निचलौल क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया की अनजान लोगों द्वारा इनाम का लालच दिए जाने पर भरोसा न करें। किसी भी तरह से ऑनलाइन रुपये मांगने पर लेनदेन न करें। लुभावने ऑफर और सस्ते दाम पर मिलने वाले सामान की खरीदारी नकद अथवा कैश ऑन डिलीवरी में करें। अनजान व्यक्ति या जिसका नंबर आपके मोबाइल में सेव नहीं है, उसके साथ कभी भी कोई निजी जानकारी, बैंकिग जानकारी, ओटीपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड फोटो आदि शेयर न करें। अनजान वेबसाइट व अनाधिकृत एप डाउनलोड या सर्च करने से बचें। कम परिश्रम से अधिक लाभ कमाने अथवा रकम दुगनी करने का झांसा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें। पहचान छुपाकर इंटरनेट मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सएप इत्यादि के माध्यम से अश्लील चैटिंग करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें